વિકાસ દુબેનું છેલ્લું સ્થાન, દુબે મિત્રો સાથે બીજા રાજ્યમાં ભાગી ગયો !
વિકાસ દુબેએ કહ્યું કે આ સવાલ દરેકના મનમાં બાળકની જેમ ઉછળી રહ્યો છે. સાથે જ પોલીસ તેને પકડવા માટે તમામ શક્ય પ્રયાસો કરી રહી છે. પરંતુ હજુ પણ મોટો પ્રશ્ન એ છે કે વિકાસ દુબે ક્યાં ગયા? ? साथ ही साथ पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और जल्द पूछताछ शुरू करेगी।

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस ने दिन रात एक कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के औरैया में मिली है। औरेया मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे एमपी की ओर भाग सकता है।

वहीं जब अब जब यूपी पुलिस ने इस वारदात की जांच शुरू की है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। विकास की कॉल डिटेल में कुल 24 पुलिसवालों के नाम सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के साथ चौबेपुर थाने का एक दारोगा और दो सिपाहियों के लगातार संपर्क में रहने के साक्ष्य मिले हैं, शिवराजपुर थाने के भी कुछ सिपाही विकास दुबे के लगातार संपर्क में थे। तो वहीं इसी बीच यूपी पुलिस ने बिकरू गांव एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं, इस केस की जांच ADM करेंगे।
यूपी पुलिस के 8 जवानों और अफसरों की हत्या की वजह बनने वाले विकास दुबे के पूरी कुंडली अब यूपी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने विकास दुबे के सभी पुराने मुकदमों की समीक्षा शुरू कर दी है, इसकी सीधी निगरानी पुलिस मुख्यालय कर रहा है।

इस बीच एक नई जानकारी ये सामने आई कि इस साल मार्च महीने में एसटीएफ ने पुलिस मुख्यालय में 25 दुर्दांत अपराधियों की एक सूची भेजी थी, हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में विकास दुबे का नाम नहीं था। जिससे लोगों मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

इस बीच यूपी के औरैया जिले के दिबियापुर इलाके में एक अज्ञात कार मिली है। ये कार औरेया के एलजी गार्डन गेस्ट हाउस के पास मिली है। बता दें की कार पर लखनऊ का नंबर है और ये कार अमित दुबे नाम के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है।

अब ऐसे में एक ही चीज में सवाल उठता है की अगर विकास दुबे मध्य प्रदेश भाग गया तो सरकार की इतनी सख्ती का भी क्या फायदा। अगर विकास दुबे आने वाले समय में जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो हो सकता है की विकास दुबे के हौसला और ज्यादा बढ़ जाए।
(હવે નેશનલ ઇન્ડિયા ન્યૂઝ સાથે ફેસબુક, Twitter પર અને YouTube તમે કનેક્ટ કરી શકો.)
તો શું દીપ સિદ્ધુ આરોપી છે જેમણે ખેડુતોની રેલીને હિંસામાં ફેરવી દીધી હતી ?
પ્રજાસત્તાક દિને ખેડૂત સંગઠનો દ્વારા કાઢવામાં આવેલી ટ્રેક્ટર રેલીમાં મંગળવારે અચાનક અથડામણ થઈ હતી.…









