گھر گیا Uncategorized کسان نے خود کو بیت الخلا میں پھانسی دے دی, سوالات مودی سرکار پر اٹھائے گئے ?
گیا Uncategorized - جنوری 2, 2021

کسان نے خود کو بیت الخلا میں پھانسی دے دی, سوالات مودی سرکار پر اٹھائے گئے ?

दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिन से चल रहे किसानों के विरोध के बीच शनिवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। दिल्ली सीमा के गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान ने धरनास्थल पर बने एक शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

मृत किसान का नाम कश्मीर सिंह है जो कि यूपी के रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। किसान कश्मीर सिंह ने आत्महत्या से पहले एक कथित सूइसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक अपील भी लिखी है।

आत्महत्या करने वाले किसान कश्मीर सिंह का जो कथित सूइसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी शहादत बेकार ना जाए। कश्मीर सिंह ने यह भी लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली यूपी की सीमा पर ही किया जाए।

बता दें कि इससे पहले गाजीपुर सीमा पर शुक्रवार को एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। बागपत जिले के भगवानपुर नांगल गांव के निवासी मोहर सिंह (57) को धरनास्थल पर ही दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

جواب چھوڑیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا. مطلوبہ کھیتوں کو نشان زد کیا گیا ہے *

یہ بھی چیک کریں

نئے زرعی قوانین کے خلاف دہلی کی سرحدوں پر کسانوں کی تحریک 100 دن ختم ہوچکے ہیں…