होम अवर्गीकृत हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाएंगी बीएसपी प्रमुख मायावती
अवर्गीकृत - अक्टूबर 15, 2019

हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाएंगी बीएसपी प्रमुख मायावती

द्वारा: JYOTI KUMARI

महाराष्ट्र के नागपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तरह ही वह भी हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म) अपना लेंगी। हालांकि, ये फैसला वह सही और उचित समय पर लेंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बताया था।

न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार नागपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, ‘आप लोग मेरे धर्म परिवर्तन के बारे में भी सोचते होंगे। तो मैं आपको बता दूं कि मैं भी बौद्ध धर्म की दीक्षा जरूर लूंगी। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने अपने देहांत से कुछ वक्त पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था।

मैं भी बौद्ध धर्म की अनुयायी बनने के लिए दीक्षा अवश्य लूंगी, लेकिन यह तब होगा जब इसका सही समय आ जाए। ऐसा तब होगा जब पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग ऐसा धर्मांतरण करें. धर्मांतरण की यह प्रक्रिया भी तब संभव है, जब बाबा साहब के अनुयायी राजनीतिक जीवन में भी उनके बताए रास्ते का अनुसरण करें। ‘

मायावती ने आगे बोलते हुए कहा कि वह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान से सहमत नहीं हैं, जिसमें उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बताया था। मायावती ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने धर्मनिरपेक्षता के आधार पर संविधान बनाया था।

उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के आधार पर सभी धर्म के लोगों का ख्याल रखा था। आरएसएस प्रमुख को इस तरह का बयान देने से पहले सच्चर समिति की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए। गौरतलब है कि विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र है और यहां के मुस्लिम बहुत खुश हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…