होम भाषा हिंदी न्यूजीलैंड एंबेसी ने कांग्रेस से मांगी ऑक्सीजन, केंद्र की किरकिरी पर ट्वीट डिलीट

न्यूजीलैंड एंबेसी ने कांग्रेस से मांगी ऑक्सीजन, केंद्र की किरकिरी पर ट्वीट डिलीट

New Zealand Embassy: इस ट्वीट पर बवाल बढ़ता देख न्यूजीलैंड दूतावास ने बिना देरी के अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और साथ ही सफाई में कहा कि, यह ट्वीट उनकी तरफ से गलती से हो गया था।

कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर आए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की ओर से अभी भी लोगों की मदद की जा रही है। बीवी श्रीनिवास और उनकी टीम लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। फिर चाहे प्लाजमा, अस्पताल में बेड, रेमिडिसिवर इंजेक्शन या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो।

आलम ये है कि विपक्ष तो छोड़िये अब सत्ता पक्ष के लोग भी बीवी श्रीनिवास से मदद मांग रहे हैं। इसी कड़ी में अब न्यूजीलैंड दूतावास ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सत्ताधारी पार्टी से नहीं बल्कि कांग्रेस से मदद मांगी। इसके लिए न्यूजीलैंड दूतावास की तरफ से ट्वीट भी किया गया। हालांकि, जब सरकार पर सवाल उठे तो दूतावास की तरफ से ट्वीट डिलीट कर दिया गया। दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि उनसे गलती से ट्वीट हो गया था।

दरअसल, रविवार सुबह न्यूजीलैंड दूतावास की तरफ से एक ट्वीट किया गया।इस ट्वीट में दूतावास ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास से ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर मदद मांगी।इस ट्वीट में दूतावास में कांग्रेस के एसओएस ट्विटर अकाउंट को भी टैग किया। दूतावास ने लिखा, “क्या आप न्यूजीलैंड दूतावास में ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल मदद पहुंचा सकते हैं? धन्यवाद.

इसी ट्वीट पर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि सरकार क्या कर रही है, जो विदेशी दूतावासों को भी विपक्षी नेताओं से मदद मांगनी पड़ रही है। कुछ पत्रकारों ने भी सवाल उठाए. जिसके विवाद होते ही न्यूजीलैंड एंबेसी ने ट्वीट डिलीट कर दिया और एक नया ट्वीट किया।नए ट्वीट में दूतावास ने लिखा, “हम ऑक्सीजन सिलेंडरों की तत्काल व्यवस्था के लिए सभी सोर्सेस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।हमसे गलती हो गई, जिसके लिए हमें खेद है.

न्यूजीलैंड हाईकमीशन द्वारा मदद मांगने पर श्रीनिवास की टीम में एक घंटे के अंदर ही ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध भी करा दिया। न्यूजीलैंड दूतावास के इस ट्वीट के वायरल होते ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। आपको बता दें, इससे पहले शनिवार रात को कांग्रेस ने ही फिलीपींस दूतावास में भी ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए थे। विदेशी दूतावासों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने पर भी सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की किरकिरी होने लगी।

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर जुड़ सकते हैं.)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…